हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरानी प्रतिनिधिमंडल कुछ देर पहले वार्ता स्थल से वापस लौट आया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वापसी वार्ता समाप्त होने का संकेत है या बातचीत अभी जारी है।
ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु मुद्दे पर अप्रत्यक्ष वार्ता आज शुक्रवार की सुबह ओमान की राजधानी मस्कट में शुरू हुई थी। यह वार्ता ओमान की मध्यस्थता से हो रही है।
इस दौरान सैयद अब्बास आराकची और अमेरिकी प्रतिनिधि वीटकॉफ ने अलग-अलग ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बोसईदी से मुलाकात की। प्रारंभिक बैठक में इराकी ने ईरान का रुख, सुझाव, मांगें और आपत्तियां प्रस्तुत कीं।
आपकी टिप्पणी